ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या

Location: पलामू

मेदिनीनगर। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बनुआ गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार मेहता की पत्नी मधु देवी उम्र 30 वर्ष अपने ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर शुक्रवार की शाम मासिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली। जिसके वजह से उनकी स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा मधु देवी को इलाज के लिए सतबरवा तुम्बागड़ा नवजीवन अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के क्रम में महिला मधु देवी की मौत हो गई।वही घटना की जानकारी मिलने पर सतबरवा थाना की पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।वही जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू, पुलिस जवान विकास कुमार और महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक मधु देवी के पिता चंद्र भूषण मेहता ने बताया कि उनकी पुत्री मधु देवी का विवाह वर्ष 2020 में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बनुआ गांव निवासी मनु मेहता के पुत्र धर्मेंद्र कुमार मेहता के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार काफी धूमधाम से हुई थी। शादी के कुछ दिन के बाद मधु के पति और ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर काफी प्रताड़ित और मारपीट करते रहते थे।हाल में भी दहेज को लेकर मधु कुमारी को ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया था। जिसका मामला मेदनीनगर महिला थाना पहुंचा था। महिला थाना के द्वारा दोनों पक्ष को समझा बुझाकर आपस में मिलजुल कर रहने की सलाह दी गई थी।इसी बीच शुक्रवार की शाम ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर मधु देवी अपने ससुराल में जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!