ससुराल में विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में मिला शव,पिता ने ससुराल वालो पर लगाया हत्या आरोप

Location: पलामू

मेदिनीनगर।चैनपुर थाना क्षेत्र के बरूनवा गांव में शनिवार की दोपहर संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटका हुआ एक विवाहिता का शव पाया गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी चैनपुर थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही इस घटना के बारे में मृतिका के पिता चैनपुर थाना क्षेत्र के करमाहा गांव निवासी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि 2023 में वह अपने बेटी चिंता देवी का विवाह चैनपुर थाना क्षेत्र के बरूनवा गांव निवासी विजय चौधरी के पुत्र सरवन चौधरी के साथ कराया था। शादी के कुछ दिन बीत जाने के बाद सरवन चौधरी किसी बात को लेकर अपनी पत्नी चिंता देवी के साथ हमेशा मारपीट करता रहता था और दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। मृतिका के पिता राजेंद्र चौधरी का आरोप है कि हमारी पुत्री चिंता देवी को ससुराल के राजेश चौधरी,संजय चौधरी,उदय चौधरी,विजय चौधरी,असिश चौधरी,सोनवा देवी,ललीता देवी,सरिता देवी,गुनबा देवी,सरखन चौधरी,सुनिल चौधरी,मुनी देवी सहित सभी लोगो ने हमारी बेटी की हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया है और ससुराल के लोग इसे आत्महत्या का रूप दे रहे है।वही इस घटना के बाद मृतिका के पिता ने चैनपुर थाना में घटना से संबंधित मामला दर्ज करवा दिया है।वही मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!