सर्वेश्वरी समूह ने किया 211 कंबलों का वितरण, मानव मात्र की सेवा ही प्रथम लक्ष्य : दीपक प्रताप देव

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर : वृद्ध, असहाय और जरूरतमंद मानव की सेवा श्री सर्वेश्वरी समूह के प्रथम लक्ष्यों में शामिल है। उक्त बातें भोजपुर गढ़ के राजा सह झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा नगर ऊंटारी द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम में ठंड से परेशान वृद्ध और असहाय लोगों के बीच 211 कंबलों का वितरण किया गया।
दीपक प्रताप देव ने कहा कि अघोरेश्वर महाप्रभु ने अपने 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत मानव मात्र की सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया है। आज जब ठंड के कारण वृद्ध और असहाय लोग परेशान हैं, ऐसे समय में सर्वेश्वरी समूह द्वारा कंबल वितरण किया जाना मानव सेवा का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि बाबा के आशीर्वाद से नगर ऊंटारी में सर्वेश्वरी समूह की शाखा है और हम सभी इसके सदस्य होने पर गर्व महसूस करते हैं।
उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि समाज में अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंद, असहाय और वृद्ध लोगों के प्रति संवेदनशील बनें। थोड़ा-थोड़ा सहयोग करके भी हम उनके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। यही शिक्षा श्री सर्वेश्वरी समूह वर्षों से देता आ रहा है।
दीपक प्रताप देव ने कहा कि सर्वेश्वरी समूह अपने 19 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत लगातार जनकल्याणकारी कार्य करता रहा है। समूह द्वारा समय-समय पर मेगा मेडिकल कैंप आयोजित कर हजारों लोगों का निःशुल्क इलाज और दवा वितरण किया जाता है। विशेष रूप से मिर्गी रोगियों के लिए लगाए जाने वाले शिविर सर्वेश्वरी समूह की विशिष्ट पहचान बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोग आज भी पूछते हैं कि आश्रम में अगला कैंप कब लगेगा, जो समूह की असहाय और वंचित वर्ग तक पहुंच को दर्शाता है।
उन्होंने आगे कहा कि सर्वेश्वरी समूह केवल यहीं तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। अस्पतालों में इलाजरत मरीजों के बीच फल, ब्रेड, पंखा आदि वितरित कर उन्हें अपनापन देने का कार्य करता है। वृद्ध आश्रमों में जाकर वृद्धजनों की आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी समूह की नियमित गतिविधियों में शामिल है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता साकेत प्रताप देव ने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, जिसके कारण आज इसका नाम देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक प्रसिद्ध है। सेवा भावना के लिए समूह का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अघोरेश्वर महाप्रभु द्वारा बताए गए मार्गों पर चलकर मानव मात्र की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है। राष्ट्र प्रेम और मानव सेवा की भावना के साथ एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसकी प्रेरणा हमें सर्वेश्वरी समूह से मिलती है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष हेमंत प्रताप देव, धर्मचंद्र लाल अग्रवाल, आनंद जायसवाल, संजीव कुमार सिन्हा, बंगाली सिंह, राजेंद्र यादव, प्रशांत सहाय, अनूप कुमार सिन्हा, मनोज प्रताप देव, देवानंद प्रताप देव, सरवन राम, राजीव रंजन कुमार, रंजन छोटू, सोमनाथ प्रसाद, नवीन सिन्हा, दुर्गेश कुमार, सत्यम कुमार, रिंकी देव, कुमकुम देव, प्रिया कुमारी, नीलम कुमारी सहित बड़ी संख्या में सर्वेश्वरी समूह के सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम से पूर्व अवधूत भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर मुख्य अतिथि दीपक प्रताप देव और वरिष्ठ अधिवक्ता साकेत प्रताप देव ने संयुक्त रूप से कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!