Location: Garhwa
गढ़वा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो के लोग “माफिया राज” के नाम से घबराए हुए हैं। चौबे ने कहा कि गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि वे गढ़वा की गरीब जनता को लूटने नहीं देंगे, जिस पर झामुमो के नेताओं में हड़कंप मच गया है।
उन्होंने कहा कि अगर “माफिया राज” की बात पर झामुमो को आपत्ति हो रही है तो यह साफ संकेत है कि उनकी सोच माफियाओं के साथ है। झामुमो सरकार में माफिया राज चल रहा है, यह जनता अब भलीभांति जान चुकी है।
चौबे ने कहा कि गढ़वा में परिवर्तन के बाद झामुमो नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी हमेशा गरीब और असहाय लोगों के साथ खड़े रहते हैं, जिसे झामुमो पचा नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता सब समझ चुकी है और अब झामुमो के भ्रामक बयानों में नहीं आने वाली।











