Location: Manjhiaon
मझिआंव (प्रतिनिधि):
मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र की सेवानिवृत्त हेडमास्टर सत्येंश्वरी देवी उर्फ सत्या दुबे ने गढ़वा स्थित पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर के आवास पर औपचारिक मुलाकात कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामूमो) की सदस्यता ग्रहण की।
सत्येंश्वरी देवी के साथ आशा देवी, निर्मला देवी और सुजांती पाठक को भी झामूमो के केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने अपने पार्टी में स्वागत करते हुए माला और पट्टा देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शंभू राम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, मझिआंव प्रखंड के झामूमो प्रखंड अध्यक्ष एस एन त्रिपाठी, सत्येंश्वरी देवी, आशा देवी, सुजांती पाठक, निर्मला देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।











