सतबहिनी झरना तीर्थ में तीन दिवसीय मकर संक्रांति मेले की तैयारियां पूरी

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ में 14 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मकर संक्रांति मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के तत्वावधान में मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र ने बताया कि स्थानीय एवं बाहरी जिलों के व्यापारी मेले में अपनी दुकानें सजा रहे हैं। मेले में प्रसाद, खिलौने, मिठाई, श्रृंगार, रेडीमेड कपड़े, कृत्रिम आभूषण, लोहे-लकड़ी के सामान, फोटोग्राफी, और होटल जैसी सैकड़ों दुकानें लगाई जाएंगी।
मेले में लाखों लोग खरीदारी और तीर्थ स्थल पर पूजा-अर्चना के लिए जुटते हैं। सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
सतबहिनी झरना तीर्थ में नौ देव शक्तियों के मंदिरों की श्रृंखला है। यहां झरने में स्नान और पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है
14 जनवरी को आम जनता की बैठक में फरवरी में होने वाले मानस महायज्ञ की रजत जयंती समारोह की तैयारियों पर चर्चा होगी। महायज्ञ का आयोजन 13 फरवरी से 23 फरवरी तक होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!