
Location: पलामू
मेदिनीनगर।लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ढेला गांव निवासी कपिल राम की पत्नी फूलपति देवी उम्र 50 वर्ष की सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह फूलपति देवी अपने घर के पास बैठी हुई थी।इसी बीच पांकी की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे दो पहिया वाहन ने फुलपति देवी को धक्का मार दिया। बाइक के धक्के से फूलपति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सको ने फूलपति देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर लेस्लीगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोपहिया वाहन को जप्त कर उसे थाना ले गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह, पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।