Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर (गढ़वा):
थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी भोला पासवान के 30 वर्षीय पुत्र छोटू पासवान की मौत शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सड़क दुर्घटना में हो गई। शनिवार की शाम उनका शव गांव लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटू पासवान पिछले एक वर्ष से अंबिकापुर में अपनी बहन के घर रहकर टेंपो चलाता था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह टेंपो में यात्री बैठा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। दुर्घटना में छोटू की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों को जानकारी दी गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार शाम शव को पैतृक गांव लाया गया। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है।











