Location: पलामू
मेदिनीनगर।चैनपुर थाना क्षेत्र के कटुवल गांव निवासी स्वर्गीय सूरज भुइयां की पत्नी शांति कुंवर उम्र 72 वर्ष की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया की शांति कुंवर अपने रिश्तेदार के घर गई थी।उधर से टेंपो पर सवार होकर अपने घर पहुंची थी।टेंपो से उतर कर वह घर जा रही थी।इसी बीच एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने बाइक से उन्हें धक्का मार दिया।बाइक के धक्के से गिरकर शांति कुंवर गंभीर रूप से घायल हो गई।इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल शांति कुंवर को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां चिकत्सको ने शांति कुंवर को मृत घोषित कर दिया।वही सोमवार की सुबह अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकाश कुमार अस्पताल पहुंच कर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही बाइक चालक अख्तर अंसारी महिला शांति कुंवर को देखने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा था।इसी दौरान अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने उसे पकड़ कर चैनपुर थाना को सौंप दिया है।












