
Location: पलामू
मेदिनीनगर:विश्रामपुर थाना क्षेत्र के सोरडीहा पुल के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी रंजीत चौधरी उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में की गई है।जानकारी के अनुशार मृतक रंजीत चौधरी गुरुवार की रात बाइक पर सवार होकर अपना घर पाटन कुड़वा गांव जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक खड़े ट्रक से टक्कर हो गई।जिसमें घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी विश्रामपुर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर विश्रामपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही पुलिस के द्वारा इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।अस्पताल में मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
