Location: सगमा
सगमा (गढ़वा) : सगमा प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के समय का निर्धारण कर दिया गया है। इस संबंध में प्रखंड सभागार में आयोजित बैठक में विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि प्रखंड कार्यालय सगमा में सुबह 9:10 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
इसके अलावा विभिन्न पंचायत सचिवालयों में निर्धारित समय और प्रतिनियुक्त कर्मी इस प्रकार हैं—
- पंचायत भवन कटहर कला – सुबह 9:25 बजे
पंचायत सचिव: सूर्यदेव सिंह, ग्राम रोजगार सेवक: चंद्रशेखर चौबे - पंचायत सचिवालय बीरबल – सुबह 9:35 बजे
पंचायत सचिव: सुरेंद्र ठाकुर, ग्राम रोजगार सेवक: अर्फिन जलाल - पंचायत सचिवालय सगमा – सुबह 9:45 बजे
पंचायत सचिव: श्रीमती प्रिया कुमारी, ग्राम रोजगार सेवक: दामोदर कुमार - पंचायत सचिवालय घघरी – सुबह 10:15 बजे
पंचायत सचिव: सूर्यदेव सिंह, ग्राम रोजगार सेवक: प्रभाष कुमार पांडेय - पंचायत सचिवालय सोनडीहा – सुबह 10:10 बजे
पंचायत सचिव: सुरेंद्र ठाकुर, ग्राम रोजगार सेवक: कुलदीप बैठा











