Location: सगमा/मेराल
सगमा (गढ़वा)। सगमा प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष डॉ. हरिदास प्रसाद यादव और बीरबल अंजुमन कमेटी के सदर गुलाम नबी अंसारी ने धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान दोनों ने थाना प्रभारी को अंगवस्त्र और बाबा बंशीधर जी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। प्रखंड अध्यक्ष डॉ. यादव ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में थाना प्रभारी का योगदान सराहनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी थाना प्रशासन जनता की समस्याओं और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा।
थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतना और उनकी समस्याओं का समाधान करना भी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सगमा क्षेत्र की शांति और विकास के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तत्पर है।
इस शिष्टाचार मुलाकात से क्षेत्र में आपसी सहयोग और समन्वय का सकारात्मक संदेश गया है। मौके पर बसंत कुमार पाल और राजेश कुमार यादव भी उपस्थित थे।











