सगमा के मुसहर टोला में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, बीडीओ सतीश भगत ने बांटी राहत

Location: विशुनपुरा


सगमा (गढ़वा)। प्रखंड अंतर्गत सगमा गांव स्थित मुसहर टोला में ठंड से जूझ रहे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सतीश भगत ने मुसहर एवं तुरिया समुदाय के परिवारों के बीच कंबल का वितरण कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया। कंबल मिलने के बाद जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशी और सुकून साफ झलकता नजर आया।
इस अवसर पर उप प्रमुख अर्जुन पासवान, पंचायत के मुखिया तेजलाल राम तथा उप मुखिया मंगलेश कुमार यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि झारखंड सरकार की सभी महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सार्थक होंगी, जब मुसहर, तुरिया जैसे अत्यंत पिछड़े समुदायों तक इनका सीधा लाभ पहुंचेगा।
बीडीओ सतीश भगत ने कहा कि ठंड के मौसम में कंबल जैसे आवश्यक संसाधन गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराई जाती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से उन्हें सुरक्षा और सम्मान का एहसास होता है। कंबल वितरण कार्यक्रम से प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हुआ।
इस मौके पर चोन्हास एक्का, पंचायत सचिव प्रिया चौबे, देवचंद यादव सहित कई ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!