Location: सगमा/मेराल

सगमा (गढ़वा), सितंबर 2025 —
सगमा प्रखंड के पुतुर गांव से एक दुखद समाचार सामने आया है। गांव के वरिष्ठ नागरिक विश्वनाथ यादव का मंगलवार को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ सप्ताह से सांस संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और रांची के रिम्स तथा वेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। उपचार के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका और अंततः उन्होंने अपने निवास स्थान पर शाम करीब 4:30 बजे अंतिम सांस ली।
विश्वनाथ यादव गांव के सम्मानित और लोकप्रिय व्यक्तियों में गिने जाते थे। अपने सरल स्वभाव और सामाजिक व्यवहार के कारण वे सभी वर्गों में प्रिय थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पर पहुँचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
ग्रामीणों ने उनकी मृत्यु को गांव के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। शोक में डूबे परिजनों के आंगन में आसपास के गांवों से भी लोग पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
परिवार और गांव में गहरा शोक व्याप्त है।











