संध्या देवी बनीं उपाध्यक्ष, श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत में शपथ ग्रहण संपन्न

Location: Garhwa

गढ़वा। श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत में गुरुवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। अनुमंडल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिनेश यादव ने नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी और सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया। इस चुनाव में संध्या देवी को 13 मत मिले, जबकि रंजन कुमार को 04 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार संध्या देवी उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुईं। निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने उन्हें विजयी घोषित कर प्रमाणपत्र दिया।
इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी ने संध्या देवी को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही नगर पंचायत की नई टीम ने कार्यभार संभाल लिया।
कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार, अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    संध्या देवी बनीं उपाध्यक्ष, श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत में शपथ ग्रहण संपन्न

    संध्या देवी बनीं उपाध्यक्ष, श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत में शपथ ग्रहण संपन्न

    भारतीय नववर्ष सृष्टि का नववर्ष : नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’

    भारतीय नववर्ष सृष्टि का नववर्ष : नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’

    गढ़वा में ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था पर विशेष जोर

    गढ़वा में ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था पर विशेष जोर

    दूधिया रोशनी में गूंजेगा मैदान, ₹31,000 की इनामी जंग में भिड़ेंगी टीमें

    दूधिया रोशनी में गूंजेगा मैदान, ₹31,000 की इनामी जंग में भिड़ेंगी टीमें

    पूर्व मुखिया एवं समाजसेवी वाल्मीकि चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    मझीआँव नगर पंचायत में सुमन विश्वकर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित

    मझीआँव नगर पंचायत में सुमन विश्वकर्मा  उपाध्यक्ष निर्वाचित
    error: Content is protected !!