संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप; पति हिरासत में

Location: Manjhiaon


मझिआंव (गढ़वा): बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव में 22 वर्षीय विवाहिता गुलशन आरा खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका मो. सैफ खान की पत्नी थी। घटना मंगलवार रात की है। सूचना मिलने पर बुधवार सुबह बरडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतका की बहन शैमुन खातून ने बरडीहा थाना में आवेदन देकर पति मो. सैफ खान, देवर मो. कैफ खान, सास नसीबा बीबी तथा ससुर नशरुल्लाह खान उर्फ राज कपूर के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
आवेदन में कहा गया है कि शादी के कुछ माह बाद से ही आरोपित मोटरसाइकिल (बुलेट) और जमीन की मांग को लेकर गुलशन आरा को प्रताड़ित और मारपीट करते थे। कई बार पंचायत भी हुई, जिसमें दहेज की मांग नहीं करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रही। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटकाया गया।
घटना के बाद आरोपितों के घर से चले जाने की बात भी आवेदन में कही गई है। हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने पति मो. सैफ खान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
ग्रामीणों ने भी पति पर हत्या का आरोप लगाया है। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि पति ने हत्या की बात स्वीकार की है। हालांकि पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही तथ्य स्पष्ट होंगे।
मृतका अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्री छोड़ गई है। उसका मायका बरडीहा प्रखंड के सरसतिया गांव में है। उसके पिता स्वर्गीय ताजुद्दीन खान बताए जाते हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बरडीहा थाना के प्रभारी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी मो. सैफ खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    error: Content is protected !!