Location: Meral
“
मेराल
प्रखंड अंतर्गत संगवारिया गांव में शनिवार को सामाजिक परिवर्तन केंद्र के तत्वावधान में शहीद नीलांबर–पितांबर चौक पर अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। यह कार्यक्रम बसपा नेता चंद्रिका सिंह खरवार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ, गढ़वा जिला के अध्यक्ष रघुराई राम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए रघुराई राम ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की अल्प आयु में अपनी अद्भुत कर्मशीलता, संघर्ष और नेतृत्व के बल पर एक महान व्यक्तित्व का रूप ले लिया। उन्होंने जल–जंगल–जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए ऐतिहासिक आंदोलन चलाया और आज भी वे प्रेरणा स्रोत हैं।
कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य विरेंद्र साव, शिक्षक मनी सिंह, मटुकी सिंह, कुंदन चंद्रवंशी, अनुज सिंह, अनय सिंह, लालू कुमार भारती, गणेश राम, उमाशंकर राम, संजय राम, मिथलेश कुमार, पीएलबी जितेंद्र कुमार पासवान, तिरलोकी सिंह, धनुषधारी सिंह, नीलकंठ सिंह, हेमंत कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।











