Location: Meral
मेराल:
प्रखंड के संगबरिया गांव में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया संजय राम ने की। समारोह की शुरुआत संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
मुखिया संजय राम ने इस अवसर पर कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने समाज में व्याप्त छुआछूत, भेदभाव और कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। उनका प्रसिद्ध स्लोगन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी समाज को सही दिशा दिखाता है। संत रविदास ने जाति आधारित भेदभाव का पुरजोर विरोध किया और समानता का संदेश फैलाया। उन्होंने समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए आवाज उठाई।
संजय राम ने कहा कि संत रविदास का जीवन हमें समानता और प्रेम का पाठ पढ़ाता है और युवाओं को उनके आदर्श अपनाकर समाज में एकता बनाए रखने की आवश्यकता है।
इस आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। समारोह में प्रमुख रूप से अध्यक्ष अलियार राम, उपाध्यक्ष तपसी राम, सचिव मनोज राम, कोषाध्यक्ष सुदर्शन राम, भरदुल राम, कतवारू राम, सोमारु राम, बब्लू राम, मुंशी राम और महेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।











