Location: Garhwa
श्रीबंशीधर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पहले 6 वार्ड की मतगणना के अनुसार शमीम बानो (निर्दलीय) 1503 वोट के साथ पहले स्थान पर हैं।
लता देवी (निर्दलीय) को 804 वोट, किरण देवी (निर्दलीय) को 784 वोट, साधना देवी (निर्दलीय) को 659 वोट, रेखा देवी (भाजपा) को 319 वोट, सुधा देवी (निर्दलीय) को 194 वोट और विजया लक्ष्मी (निर्दलीय) को 123 वोट प्राप्त हुए हैं।
पहले 6 वार्ड की गिनती में शमीम बानो ने स्पष्ट बढ़त बना ली है। शेष वार्ड की मतगणना जारी है।











