श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर: प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के जंगीपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप गायत्री शक्तिपीठ में गुरुवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण का छठी उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और पारंपरिक सोहर गीतों से पूरा शक्तिपीठ परिसर भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री शक्तिपीठ के प्रखंड समन्वयक अजीत कुमार चौबे एवं परिव्राजक ललसू राम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने छठी उत्सव में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद आरती एवं हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।
छठी उत्सव के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक सोहर गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। वहीं व्यास उपेंद्र राम ने भी सोहर गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों और पारंपरिक सोहर से पूरा शक्तिपीठ परिसर कृष्णमय बना रहा।
इस अवसर पर अजीत कुमार चौबे ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का छठी उत्सव सनातन संस्कृति और पारंपरिक संस्कारों का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भक्ति, आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद महाभंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
मौके पर जोखू प्रसाद, अनिल लाल अग्रवाल, रामप्रसाद कमलापुरी, विद्या भास्कर, छोटू, शुभम जायसवाल, राजेश जायसवाल, उपेंद्र कुमार मेहता, कामेश्वर प्रसाद, अनीता देवी, पूजा अग्रवाल, प्रज्ञा कुमारी, मीना देवी, इंद्रावती देवी, श्रेयांश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक
    error: Content is protected !!