श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र के अनुयायियों द्वारा साप्ताहिक सत्संग आयोजित

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर-श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियों द्वारा जंगीपुर ग्राम स्थित सत्संग उपासना केंद्र उर्जितपा के प्रांगण में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया.सत्संग का शुभारंभ बन्देपुरुषोतम ध्वनि,शंख ध्वनि के बीच दीप प्रज्वलित कर किया गया.इसके बाद सामूहिक रूप से नाम जप,सत्यानु शरण ग्रंथ,नारी नीति ग्रंथ का पाठ किया गया.

इसके बाद संगीताजली कार्यक्रम में धृतिसुन्दर लाल,अनिता देवी,रामा देवी,व दीपमाला अम्बष्ट ने भक्ति मूलक भजन प्रस्तुत किया.इष्टचर्चा करते हुये ऋत्विक धृतिसुन्दर लाल ने कहा कि सर्व प्रथम वर्तमान समय को ठीक करना है,यदि हम सबका वर्तमान समय ठीक हो जाता है तो भविष्य भी स्वतः ठीक हो जायेगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय को ठीक करने के लिये सतनाम और दान दोनों करना चाहिये.सत्संगी शक्तिदास सिन्हा ने कहा कि वर्तमान पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर जी ने मानव को सत्संग और सतनाम पर विशेष रूप से कहा कि सत्संग में सभी देवी देवतागण उपस्थित होते हैं.इसलिये सत्संग में सभी मानव जाति को उपस्थित होना चाहिये.उन्होंने कहा कि ईश्वर प्रदत्त सतनाम का जप करने से मानव में सुसंस्कार आते हैं.उन्होंने कहा कि अपने गुरु के प्रति निःस्वार्थ भाव से सेवा करना चाहिये.कहा जाता है कि सद्गुरु के चरणों मे ही चारो धाम स्थित है.याजक राजकुमार दा ने कहा कि श्री श्री ठाकुर जी का दीक्षा ग्रहण कर उनके आदेशो का पालन करने से सभी प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती है.श्री श्री ठाकुर जी द्वारा प्रदत्त नाम कल्याण करने वाला है.सत्संग के अंत मे सत्संग आश्रम देवघर के वर्तमान आचार्य देव अर्कधुती चक्रवर्ती उर्फ बाबई दा शुभ 57 वां जन्म दिवस मनाया गया.सत्संग में प्रसाद की व्यवस्था चेचरिया निवासी सत्संगी रामा देवी द्वारा किया गया था.सत्संग में ऋत्विक विजयनन्दन सिन्हा,संजय दा,भोला प्रसाद,सरयू प्रसाद,शिवम,कुमार,पप्पू कुमार,विकास कुमार,शुभम कुमार,प्रीतम कुमार,सृष्टि,सुमिरन,सुप्रिया,वृंदा देवी,रीता देवी,सतवंती देवी,चंचला गुप्ता,निर्मला जायसवाल,विमला देवी सहित बड़ी संख्या में सत्संगी उपस्थित थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!