Location: Manjhiaon
मझिआंव
प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर स्थित महादेव मंदिर परिसर में रविवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर कमेटी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री श्री 1008 उदय नारायणाचार्य स्वामी ने की। जानकारी दी गई कि श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन 22 मार्च से 27 मार्च तक किया जाएगा।
महायज्ञ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से यज्ञ समिति का गठन किया गया। इसमें मनोज कुमार दुबे को यज्ञ समिति का अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष के रूप में अनूप कुमार दुबे उर्फ मीनू दुबे एवं देवन रजवार को चयनित किया गया। वहीं सचिव की जिम्मेदारी हृदय कुमार दुबे को सौंपी गई, जबकि सह सचिव के रूप में धर्मेंद्र कुमार दुबे एवं वीरेंद्र कुमार दुबे को मनोनीत किया गया।
कोषाध्यक्ष पद पर अभिमन्यु कुमार दुबे उर्फ विपुल दुबे को चुना गया। संरक्षक के रूप में आशीष कुमार दुबे उर्फ चिंटू दुबे को जिम्मेदारी दी गई। मंच संचालन की जिम्मेदारी ललित कुमार पांडेय एवं चंदन कुमार सिंह को सौंपी गई। मीडिया प्रभारी के रूप में तेजवंत कुमार दुबे उर्फ छोटू दुबे एवं विश्वजीत कुमार दुबे उर्फ पकड़ुं दुबे को मनोनीत किया गया।
धन संग्रह समिति में ध्रुव दुबे, अरविंद दुबे, बिट्टू दुबे, पिंकू दुबे, छोटू ठाकुर, कैलाश राम, विष्णु दुबे, सुदामा पासवान, ओंकार नाथ दुबे, धीरेंद्र पांडेय, प्रकाश दुबे, राजन दुबे, राजू ठाकुर एवं विकास दुबे को शामिल किया गया।
सुरक्षा समिति के सदस्य के रूप में जितेंद्र प्रसाद यादव, गोलू दुबे, गोविंदा राजवंशी, रंजीत दुबे, नितीश दुबे, मनीष ठाकुर, चंदन ठाकुर, राहुल ठाकुर, सत्येंद्र ठाकुर, धर्मराज दुबे, कमलेश रजवार एवं उमेश ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में महायज्ञ को शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न कराने पर सभी सदस्यों ने सहयोग का आश्वासन दिया।











