Location: Garhwa
श्री बंशीधर नगर में वार्ड संख्या 1 से 6 तक हुए नगर निकाय चुनाव की मतगणना पूर्ण होने के बाद आधिकारिक परिणाम घोषित कर दिए गए। प्रशासन द्वारा जारी परिणाम के अनुसार सभी छह वार्डों में विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।
वार्ड नंबर 1 से शमीमा बीवी निर्वाचित घोषित हुई हैं। वार्ड नंबर 2 से गोलू ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 3 से छोटू रंजन को विजयी घोषित किया गया है। वार्ड नंबर 4 से लव कुमार निर्वाचित हुए हैं। वहीं वार्ड नंबर 5 से रंजीत उरांव तथा वार्ड नंबर 6 से रश्मि कुमारी को विजयी घोषित किया गया है।
मतगणना शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह देखा गया। निर्वाचन पदाधिकारियों ने सभी विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान











