श्री बंशीधर नगर में प्रधानाध्यापकों की बैठक, विभागीय कार्यों की समीक्षा

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडेय की अध्यक्षता में सभी उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, प्राथमिक एवं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पीईओ विजय पांडेय ने सभी प्रधानाध्यापकों को यू-डाइस स्टूडेंट्स प्रोग्रेशन, ड्रॉप बॉक्स तथा डहर एप में हैबिटेशन मैपिंग की प्रविष्टि समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपार आईडी, विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण, वन स्कूल वन ट्री तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों की ई–विद्या वाहिनी में उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज की जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि रेल परीक्षा की उपस्थिति एवं परीक्षा परिणाम समय पर अपलोड करना सुनिश्चित करें और हर विद्यालय विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करे।

बैठक में बीआरपी श्रीकांत चौबे ने टोला टैगिंग, हाउस निर्माण, पाठ टीका और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया। वहीं बीपीओ बिरेन्द्र प्रसाद ने कैश बुक अद्यतन रखने, जे-गुरुजी एप एवं एमडीएम मैसेजिंग कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने डहर एप के माध्यम से शिशु पंजी तैयार करने की प्रक्रिया विस्तार से बताई तथा किसी भी समस्या पर बीआरसी से संपर्क करने को कहा ताकि समाधान तुरंत किया जा सके।

बैठक में बीपीओ बिरेन्द्र प्रसाद, बीआरपी श्रीकांत चौबे, लेखापाल प्रदीप शुक्ला, बीआरपी प्रकाश कुमार सिंह, सीआरपी प्रशांत कुमार देव, शोभा पांडेय, शक्तिदास सिन्हा, सुबोध कुमार, प्रधानाध्यापक अखिलेश प्रसाद, घनश्याम शुक्ला, रमेश प्रसाद, निर्मल कुमार, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, तस्लीमा खातून, पम्पा साह, मीरा कुमारी, संध्या कुमारी, कुमारी नीलम पांडेय, अनुप कुमार विश्वकर्मा, मदन राम, मुनेश्वर मेहता, बिनोद ठाकुर, अरविंद ठाकुर, ज्ञान प्रकाश, अलीम अंसारी, पवन तिवारी सहित सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!