श्री बंशीधर नगर की बहू डॉ. मीरा ने हासिल की पीएचडी, बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): श्री बंशीधर नगर की बहू एवं गहना व्यवसायी सह भाजपा नेता अशोक सेठ की पत्नी मीरा कुमारी ने हिंदी विषय में पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त कर परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर नगर में खुशी का माहौल है। रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय कुमार झा ने उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया।
डॉ. मीरा ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा बिहार के सासाराम में हुई। शिक्षा के प्रति उनकी रुचि शुरू से ही रही और उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखी। बाद में उन्होंने मां नगीना शाही महाविद्यालय में प्राध्यापक के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।
लगातार मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने हिंदी विषय में अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया और पीएचडी की उपाधि हासिल की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पति अशोक सेठ एवं परिवार के सदस्यों के सहयोग और प्रोत्साहन को दिया।
अशोक सेठ ने कहा कि यह केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे श्री बंशीधर नगर के लिए गर्व का विषय है। डॉ. मीरा की इस उपलब्धि पर विष्णु सेठ, राजीव कुमार, नीरज जौहरी, डॉ. विकास कुमार, आनंद प्रकाश, अरविंद जायसवाल, महावीर विश्वकर्मा, सुबोध जायसवाल, सुधीर प्रजापति सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा में शिक्षा व्यवस्था सुधारने को उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर स्पष्टीकरण का निर्देश

    गढ़वा में शिक्षा व्यवस्था सुधारने को उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर स्पष्टीकरण का निर्देश

    श्री बंशीधर नगर की बहू डॉ. मीरा ने हासिल की पीएचडी, बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

    श्री बंशीधर नगर की बहू डॉ. मीरा ने हासिल की पीएचडी, बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

    संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप; पति हिरासत में

    संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप; पति हिरासत में

    पखनाहा डैम में इंटेक वेल निर्माण शुरू, 600 से 700 एकड़ भूमि की सिंचाई होगी, किसानों में खुशी

    पखनाहा डैम में इंटेक वेल निर्माण शुरू, 600 से 700 एकड़ भूमि की सिंचाई होगी, किसानों में खुशी

    वार्ड पार्षद अर्चना देवी के प्रयास से गुरहा टोला में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत

    वार्ड पार्षद अर्चना देवी के प्रयास से गुरहा टोला में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत

    जमीन विवाद में मारपीट, महिला गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर

    जमीन विवाद में मारपीट, महिला गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर
    error: Content is protected !!