Location: Meral
मेराल: शायर देवी धाम में जय बजरंग ड्रामा पार्टी, पुर्वारा टोला के स्थानीय कलाकारों ने महोत्सव के तीसरे दिन ‘राजा परीक्षित उर्फ कलयुग के अत्याचार’ पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी। इस नाटक के माध्यम से कलाकारों ने कलयुग के आगमन और उसके अत्याचार की कहानी को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिससे दर्शक भाव-विभोर हो गए।
नाटक में डॉ. लालमोहन, अरविंद मेहता, रंजीत कुमार, चंदेश्वर मेहता, श्यामलाल मेहता, रामजी कुशवाहा, श्रवण मेहता, श्रवण बैठा, कृष्णा राम और जितेंद्र ने प्रभावशाली अभिनय कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन संजय भगत ने किया।
इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष विजय प्रसाद गुप्ता, मुख्य संरक्षक प्रेमचंद प्रसाद, मुखिया राम सागर महतो, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, रविंद्र प्रसाद, मनोज जायसवाल, महेंद्र प्रसाद, बलराम कृष्ण शर्मा, प्रमोद महाजन, धनंजय चौधरी, विनोद कुमार कुशवाहा सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।











