शादीशुदा युवती ने , दूसरे समुदाय के प्रेमी का घर वालों के विरोध के कारण फांसी लगाकर दे दी जान

Location: Garhwa

प्रेमिका के पिता न प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिक

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के सिदे खुर्द गांव में सबीना बीबी 20 वर्ष पति तस्लीम अंसारी ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।घटना शनिवार की है। इसे लेकर मृतका के पिता सह सिदे खुर्द गांव निवासी हैदर अंसारी ने मृतका के कथित प्रेमी सिदे खुर्द गांव के ही दुर्गा चंद्रवंशी पिता दया राम के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

इस संबंध में मृतका के पिता ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उसने अपनी बेटी की शादी किया था। लेकिन विगत एक वर्ष से उसकी बेटी को गांव के ही दुर्गा चंद्रवंशी ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। इसे लेकर कई बार दुर्गा चंद्रवंशी एवं सबीना बीबी को समझाया गया था। उसने बताया कि लोकलाज के कारण इस मामले में वे लोग चुप्पी साधे हुए थे। शुक्रवार की शाम को सबीना बीबी की मां राबिया बीबी ने सबीना को शादीशुदा जीवन बर्बाद हो जाने का हवाला देकर उसे डांट फटकार किया था। बताया गया कि राबिया बीबी शनिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकान में राशन लेने चली गई थी। जबकि सबीना की भाभी एवं उसके परिवार के लोग घर के बाहर थे। तब ही सबीना ने एक कमरे में किवाड़ बंद कर पंखे के हुक में दुपट्टा को गला में फंदा लगाकर झूल गई। तब तक अंदर आने पर कमरे का किवाड़ बंद पाए जाने पर घर वालों ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। लोगों ने दीवार तोड़ कर कमरे में प्रवेश किया। तब तक सबीना की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों से मिली सूचना पर गढ़वा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसके शव को अपने कब्जे में लेकर उसे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!