शहर को जाममुक्त बनाने की पहल: नगर ऊंटारी थाना प्रभारी ने उठाया सख्त कदम, चार टेंपो जब्त

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)।
नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधारने और आमजन को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से खड़े चार टेंपो को जब्त किया गया। साथ ही चालान काटने के लिए संबंधित जानकारी परिवहन विभाग को भेज दी गई है। ये टेंपो न केवल बाजार की रफ्तार को धीमा कर रहे थे, बल्कि स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का कारण भी बन रहे थे।

इस संबंध में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। लोग अक्सर बाजार क्षेत्र में वाहनों को मनमर्जी से खड़ा कर देते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है और दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती है। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हमने यह अभियान शुरू किया है। जब्त किए गए टेंपों के चालान काटने हेतु परिवहन विभाग को पत्र भेजा जा चुका है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कोई एकदिवसीय कार्रवाई नहीं है। शहर को जाममुक्त और सुगम बनाने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी। जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार पूर्व में भी मुख्य बाजार क्षेत्र से अव्यवस्थित ढंग से खड़े दर्जनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गए थे, जहां वाहन चालकों से माफीनामा लिया गया था और उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया था। बावजूद इसके स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण इस बार सख्त कदम उठाना पड़ा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!