
Location: पलामू
मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के लाल कोठा के पास रविवार की रात एक शराबी व्यक्ति ने नगरनिगम के एक महिला सफाई कर्मी को झाड़ू के बैट से सिर पर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।इसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा महिला को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां महिला के सिर में 6 टांके लगे है।वही घटना के जानकारी मिलने पर सफाई कर्मियों के नेता विष्णु राम अस्पताल पहुंचकर घायल महिला से घटना के बारे में जानकारी लिया। मजदूर नेता विष्णु और आपने कहा कि किसी भी हालत में सफाई कर्मी पर हमला करने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।वही घटना के बाद शहर थाना की पुलिस शराबी व्यक्ति को पड़कर थाना ले गई है और मामले की तहकीकात में जुट गई है।