शराब के नशे में पति ने पत्नी की की हत्या, तीन बच्चों के सामने दिल दहला देने वाली वारदात

Location: Ranka

रंका (गढ़वा) :- रंका थाना क्षेत्र के भलुआनी गांव के गोता टोला में गुरुवार अहले सुबह एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि पत्नी उसे शराब पीने से मना कर रही थी।

मृतका की तीन छोटे-छोटे बच्चों के सामने हुई इस हृदयविदारक घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। बताया जाता है कि मृतका बेबी देवी (27 वर्ष) अक्सर अपने पति राम जनम सिंह को शराब पीने से रोकती थी, क्योंकि वह आए दिन नशे में धुत्त होकर उसके साथ मारपीट करता था। बुधवार देर रात भी वह शराब के नशे में घर लौटा, जिस पर पत्नी ने ऐतराज जताया। उसने पति से कहा कि वह मेहनत-मजदूरी कर बच्चों की होली के लिए ₹1000 जोड़कर रखी थी, लेकिन उसने शराब में खर्च कर दिए। इस पर राम जनम सिंह भड़क गया और पत्नी की डंडे से बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद वह दूसरे कमरे में जाकर सो गया।

रातभर गुस्से में तिलमिलाते हुए उसने अहले सुबह करीब चार बजे गहरी नींद में सो रही पत्नी के सिर और गर्दन पर कुदाल से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। काफी देर बाद जब बच्चों ने अपनी मां को मृत अवस्था में देखा तो उन्होंने दादा-दादी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद गांव में हाहाकार मच गया।

गांववालों ने घटना की सूचना मृतका के मायके और रंका थाना को दी। थाना प्रभारी चेतन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!