Location: Shree banshidhar nagar
वित्तीय वर्ष 2024–25 की अनुदान राशि निर्गत नहीं किए जाने के विरोध में शनिवार को शंकर प्रताप देव इंटर महाविद्यालय के कर्मियों ने महाविद्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना दिया। धरना में शामिल कर्मियों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी पर अनुदान की राशि बैंक खाते में रोककर पूर्व सचिव को पुनः सचिव बनाए जाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।
महाविद्यालय कर्मियों ने कहा कि बार-बार बैठकें बुलाई जाती हैं, लेकिन हर बार यही कहा जाता है कि विधायक का समय नहीं मिल पा रहा है। कर्मियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे बिना किसी दबाव के चुनाव कराए जाने के पक्षधर हैं।
धरना दे रहे कर्मियों ने कहा कि अनुदान के नाम पर अब वे किसी भी प्रकार के दबाव या ब्लैकमेलिंग को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने अनुदान राशि शीघ्र निर्गत किए जाने की मांग की।
धरना में महाविद्यालय की प्राचार्या विद्या सिंह, व्याख्याता सत्येंद्र नाथ पांडेय, अश्विनी कुमार चौबे, दिनेश कुमार सिंह, राजू प्रसाद, पूजा सिंह, प्रतिमा सिंह, निखिल रंजन, अंजू सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि रागीब अहमद, कृष्ण मुरारी सिंह, सुनील कुमार, अरविंद प्रसाद गुप्ता, मनीष कुमार सिंह, गौरी सिंह, सृष्टि कुमारी, प्रधान सहायक मदन सिंह, प्रयोगशाला सहायक इंद्रशेखर पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे।
इसके अलावा पंकज कुमार चतुर्वेदी, ज्योति सिंह, अभिजीत कुमार देव, विकास प्रताप देव, परवेज अंसारी, प्रतिमा कुमारी, विक्की कुमार गुप्ता, विजय ठाकुर, उदय राम, राकेश रोशन, विक्रम कुमार ज्योति, विद्या कुमारी, रेखा देवी, गंगेश्वर राम, उपेंद्र कुमार, ब्रह्मा सिंह, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य कर्मियों ने धरना में भाग लिया।











