विष्णु के जीवन की लौ फिर जली, नमन केसरी बने उम्मीद की किरण

Location: Garhwa

गढ़वा : नगर परिषद क्षेत्र के मदरसा रोड, वार्ड संख्या 3 निवासी 16 वर्षीय विष्णु कुमार की दोनों किडनी फेल होने की दुखद सूचना सामने आने के बाद समाज में चिंता की लहर दौड़ गई। विष्णु की तत्काल डायलिसिस के लिए दो यूनिट B+ रक्त की सख्त आवश्यकता थी।

इस सूचना की जानकारी मिलते ही केसरवानी वैश्य सभा गढ़वा के अध्यक्ष संतोष केसरी ने अपने सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए ग्रुप में तुरंत रक्तदान की अपील जारी की।

इस पुकार पर समाज के युवा नमन केसरी (केशरी चार्ट दुकान, रंका मोड़) ने बिना एक क्षण गंवाए आगे आकर B+ रक्तदान कर विष्णु को नया जीवन देने का कार्य किया। उनका यह कदम वास्तव में संजीवनी की तरह साबित हुआ।

इस पुनीत कार्य के लिए नमन केसरी को समाज ने खुले दिल से धन्यवाद व साधुवाद दिया।
“रक्तदान – महादान है, इससे बड़ा कोई उपकार नहीं।”
यह घटना समाज की एकजुटता, संवेदनशीलता और सेवा भाव को दर्शाती है।

इस अवसर पर केसरवानी वैश्य सभा के उपाध्यक्ष रवि केसरीमहामंत्री मंटू केसरीऋषिक जयसवालऋषभ केसरीगोविंद कुमार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!