Location: Garhwa
गढ़वा : नगर परिषद क्षेत्र के मदरसा रोड, वार्ड संख्या 3 निवासी 16 वर्षीय विष्णु कुमार की दोनों किडनी फेल होने की दुखद सूचना सामने आने के बाद समाज में चिंता की लहर दौड़ गई। विष्णु की तत्काल डायलिसिस के लिए दो यूनिट B+ रक्त की सख्त आवश्यकता थी।
इस सूचना की जानकारी मिलते ही केसरवानी वैश्य सभा गढ़वा के अध्यक्ष संतोष केसरी ने अपने सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए ग्रुप में तुरंत रक्तदान की अपील जारी की।
इस पुकार पर समाज के युवा नमन केसरी (केशरी चार्ट दुकान, रंका मोड़) ने बिना एक क्षण गंवाए आगे आकर B+ रक्तदान कर विष्णु को नया जीवन देने का कार्य किया। उनका यह कदम वास्तव में संजीवनी की तरह साबित हुआ।
इस पुनीत कार्य के लिए नमन केसरी को समाज ने खुले दिल से धन्यवाद व साधुवाद दिया।
“रक्तदान – महादान है, इससे बड़ा कोई उपकार नहीं।”
यह घटना समाज की एकजुटता, संवेदनशीलता और सेवा भाव को दर्शाती है।
इस अवसर पर केसरवानी वैश्य सभा के उपाध्यक्ष रवि केसरी, महामंत्री मंटू केसरी, ऋषिक जयसवाल, ऋषभ केसरी, गोविंद कुमार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।












