Location: पलामू
मेदिनीनगर। विश्व मानवाधिकार दिवस पर शहर महिला थाना परिसर में छात्रों को मानवाधिकार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस निरीक्षक शहर अंचल सुरेश कुमार राम,शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।मौके पर उपस्थित शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने छात्रों को जागरुक करते हुए कहा कि मानवाधिकार वे अधिकार हैं जो हमें सिर्फ इसलिए मिले हैं कि हम मनुष्य के रूप में मौजूद हैं. यह किसी राज्य द्वारा प्रदान नहीं किया जाता है. यह सार्वभौमिक अधिकार हम सभी में निहित है. चाहे हमारी राष्ट्रीयता, लिंग, राष्ट्रीय या जातीय मूल्य रंग, धर्म, भाषा या कोई अन्य स्थिति कुछ भी हो, यह सबसे बुनियादी अधिकार जीवन के अधिकार से लेकर उन अधिकारों तक है जो जीवन को जीने लायक बनाती है. उन्होंने कहा कि भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वतंत्रता के अधिकार इसमें निहित है. हमें दूसरों के मानवाधिकारों का भी सम्मान करना चाहिए और उनके लिए खड़ा होना चाहिए।वही महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला ने कहा कि मानवाधिकार वे अधिकार हैं जो हमें सिर्फ़ इसलिए प्राप्त हैं क्योंकि हम मनुष्य हैं – ये किसी राज्य द्वारा प्रदान नहीं किए जाते। ये सार्वभौमिक अधिकार हम सभी में निहित हैं , चाहे हमारी राष्ट्रीयता, लिंग, राष्ट्रीय या जातीय मूल, रंग, धर्म, भाषा या कोई अन्य स्थिति कुछ भी हो। ये अधिकार सबसे बुनियादी अधिकार – जीवन के अधिकार – से लेकर उन अधिकारों तक हैं जो जीवन को जीने लायक बनाते हैं, जैसे भोजन, शिक्षा, काम, स्वास्थ्य और स्वतंत्रता के अधिकार है।











