Location: Bhavnathpur
:वन विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विशुनपुरा प्रखंड के सारो पातों सुरक्षित वन क्षेत्र में वन्यजीव शिकार के एक गंभीर मामले का खुलासा किया गया है। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई।वन विभाग की टीम गुरुवार दोपहर करीब दो बजे संबंधित स्थल पर पहुंची। जांच के दौरान यह सामने आया कि हिरन प्रजाति के कोटरा का अवैध शिकार किया गया है। टीम ने चतरगुन यादव के घर से शिकार किए गए वन्यजीव के अवशेष के रूप में एक जोड़ा सींग बरामद किया।मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी वनपाल नीरज कुमार मेहता, वनरक्षी ध्रुव कुमार एवं प्रवीण कुमार शुक्ला शामिल रहे।वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि संरक्षित वन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध शिकार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे वन्यजीव संरक्षण में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि वन संपदा और जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा











