विशुनपुरा में दुस्साहसिक चोरी, 50 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ, व्यापारियों में आक्रोश

Location: Bhavnathpur


विशुनपुरा:
प्रखंड मुख्यालय विशुनपुरा में बुधवार देर रात चोरों ने दुस्साहसिक चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। प्रसिद्ध व्यवसायी राम हरख प्रसाद गुप्ता के प्रतिष्ठान शुभ लक्ष्मी वस्त्रालय–मुन्ना ज्वेलर्स में हुई इस भीषण चोरी में चोर लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के सोना–चांदी के जेवरात, कपड़े और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में भारी आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पीछे से घुसकर दिया वारदात को अंजाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान के पीछे के रास्ते से लोहे की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया। भीतर घुसते ही उन्होंने सोना–चांदी रखे अलमीरा को तोड़ डाला। दुकान के अंदर कपड़े, जेवरात और चांदी के डिब्बे चारों ओर बिखरे पड़े मिले। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी साथ ले ली, ताकि उनकी पहचान न हो सके। दुकान में रखे एक भारी लोहे के लॉकर को ले जाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन वजन अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो पाए।
रात में घर वाले मौजूद, फिर भी नहीं लगी भनक
पीड़ित व्यवसायी बिनोद गुप्ता उर्फ मुन्ना ने बताया कि वे रोज की तरह बुधवार रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसके बाद रात करीब 9 बजे उनके माता-पिता दुकान में सोने आ गए थे। दुकान के ऊपर दूसरी मंजिल पर उनके पिता राम हरख प्रसाद गुप्ता सो रहे थे। गुरुवार सुबह जब वे उठे तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। हैरानी की बात यह रही कि नीचे दुकान में इतनी बड़ी चोरी हो गई, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी हार्ड डिस्क ले जाना बना चुनौती
घटना की सूचना मिलते ही विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने टूटे ग्रिल, अलमीरा और बिखरे सामान का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि इतनी बड़ी चोरी और सीसीटीवी हार्ड डिस्क ले जाना इस बात का संकेत है कि अपराधी पूरी तैयारी के साथ आए थे।
व्यवसायियों में आक्रोश, विशुनपुरा बंद का ऐलान
घटना को लेकर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे विशुनपुरा की दूसरी बड़ी आपराधिक घटना बताते हुए प्रशासन से शीघ्र उद्भेदन और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक इस घटना का खुलासा नहीं हो जाता, तब तक सभी दुकानों को बंद रखकर सड़क पर उतरने का आह्वान किया गया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यदि प्रशासन जल्द ठोस कार्रवाई नहीं करता है, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र के व्यवसायी सहमे हुए हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Ritesh Kumar Dwivedi

    Location: Bishunpura Ritesh Kumar Dwivedi is reporter at आपकी खबर News from Bishunpura

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!