वाहन चेकिंग अभियान में 13 मोटरसाइकिल जप्त

बंशीधर नगर :- बंशीधर नगर थाना की ओर से शनिवार को थाना के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान कुल 13 मोटरसाइकिलों को जप्त किया गया।इनमें वे वाहन शामिल हैं, जिन्हें चालक बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, ट्रिपल लोडिंग तथा बिना आवश्यक कागजात के चला रहे थे।

थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।शनिवार को अभियान के दौरान जिन वाहन चालकों ने कागजात नहीं दिखाए, उनके वाहनों का चालान कर दिया गया।बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।उन्होंने कहा कि जिन मोटरसाइकिलों का नंबर मिल चुका है, उन्हीं को सड़क पर चलाएं। यह सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक है।

अगस्त माह के बीते 15 दिनों में 30 दोपहिया वाहनों का चालान किया गया है।थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि कुछ वाहन चालक अपने नाबालिग बच्चों को मोटरसाइकिल चलाने के लिए दे देते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।हाल में देखा गया है कि कई बच्चे रॉयल एनफील्ड बुलेट तेज गति से चलाते पाए गए हैं।ऐसे वाहनों को पकड़ कर जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि मुख्य सड़क और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन तेज गति से न चलाएं।साथ ही, कुछ बस चालक समय बचाने के लिए गोसाईबाग की ओर जाते समय तेज गति से बसें चलाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।बस चालकों और एजेंटों से इस पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!