Location: पलामू
मेदिनीनगर।मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक अज्ञात महिला तीन दिनों से भर्ती है। जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुशार तीन दिन पहले यह अज्ञात महिला अज्ञात वाहन के धक्के से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद किसी पुलिस जवान के द्वारा महिला को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां महिला का इलाज चल रहा है। बताते चले की महिला को अस्पताल में भर्ती हुए तीन दिन बीत गए हैं।इसके बाद भी महिला के परिजनों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। यदि किसी व्यक्ति को इस महिला के बारे में जानकारी हो तो इसके परिजनों को सूचना देने की कृपा करें।












