वन संपदा को बचाने के लिए वन विभाग की अनूठी पहल

Location: सगमा

सगमा, गढ़वा: वन विभाग जंगलों को आग से बचाने के लिए एक अनूठी पहल कर रहा है। विभाग ने प्रचार वाहन के माध्यम से गीत-संगीत के जरिए ग्रामीणों को जागरूक करना शुरू किया है, ताकि वे महुआ चुनने के दौरान जंगल में आग लगाने से बचें।

गौरतलब है कि महुआ चुनने के समय कई ग्रामीण पेड़ों के नीचे सफाई के नाम पर आग लगा देते हैं, जिससे पूरा जंगल इसकी चपेट में आ जाता है। कभी-कभी यह आग विकराल रूप धारण कर लेती है, जिससे वन संपदा और वन्यजीवों को भारी नुकसान होता है। आग बुझाने में वन विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।

इस संबंध में धुरकी वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जंगल की आग के कारण न केवल पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो जाते हैं, बल्कि वन्य जीव भी या तो मारे जाते हैं या फिर गांव की ओर पलायन कर जाते हैं, जिससे ग्रामीणों को भी खतरा होता है। इस स्थिति से निपटने के लिए वन विभाग प्रचार वाहन के जरिए गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि जंगल में आग लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को जुर्माने के साथ-साथ दस साल तक के कठोर कारावास की सजा भी हो सकती है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे महुआ चुनने के लिए आग न लगाएं और वन संपदा को सुरक्षित रखने में सहयोग करें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!