Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर:- झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार ( झालसा) रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के तत्वाधान में दिन शनिवार को नगर उंटारी व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत लगाया गया।जिसमें दो बेंच लगाया गया था।पहले बेंच पर एडीजे वन संजय कुमार सिंह और अधिवक्ता विकास कुमार द्विवेदी थे।पहली बेंच से बिजली से संबंधित 56 मामलों में 5 लाख 32 हजार रुपए राजस्व प्राप्त हुए।एडीजे टू मनोज कुमार त्रिपाठी के कोर्ट से सात मामलों का निष्पादन किया गया।जिसमें 38 लाख 8 हजार 750 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।दूसरी बेंच पर सिविल जज सीनियर डिवीजन सह न्यायिक दंडाधिकारी थ्री कमलेश बेहरा और अधिवक्ता मनोज कुमार चौबे थे।दूसरी बेंच से 21 मामलों का निष्पादन किया गया जिसमें 34 हजार 3 सौ रुपए राजस्व प्राप्त हुई।अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के विधिक सेवा समिति के सचिव आलोक ओझा ने बताया कि मासिक लोक अदालत में विद्युत से संबंधित 56 तथा 28 अन्य मामलों का निपटारा किया गया। लगायें गये लोक अदालत में कुल 43 लाख 75 हजार 50 रूपए की राजस्व प्राप्त हुआ।उन्होंने कहा कि मासिक लोक अदालत में अधिक से अधिक ऐसे ही अपने मामलों का निष्पादन कराकर केसो से छुटकारा पाये।मौके पर बिजली विभाग के कैशियर उमेश प्रसाद,व्यवहार न्यायालय के कर्मी राकेश चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।











