लोकसभा में गूंजा सोन-कनहर पाइपलाइन सिंचाई परियोजना का मुद्दा: सांसद विष्णु दयाल राम ने शीघ्र पूर्ण कराने की उठाई मांग

Location: Garhwa

पलामू के सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने आज लोकसभा में नियम 377 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत गढ़वा जिला से जुड़ी सोन-कनहर पाइपलाइन सिंचाई परियोजना का अत्यंत महत्वपूर्ण मामला उठाया। उन्होंने परियोजना के अधूरे निर्माण कार्य पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से इसे अविलंब पूर्ण कराने की मांग की।
सांसद श्री राम ने सदन को अवगत कराया कि वर्ष 2017 में केंद्र सरकार द्वारा 1276 करोड़ रुपये की लागत से गढ़वा जिले की कृषि भूमि को सिंचित करने के उद्देश्य से सोन-कनहर पाइपलाइन सिंचाई परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई थी। यह परियोजना जिले के किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होने वाली है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण परियोजना का निर्माण कार्य निर्धारित समय पर प्रारंभ नहीं हो सका। वर्ष 2019 में एलएंडटी (L&T) कंपनी द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया था और इसे मार्च 2022 तक पूर्ण किया जाना था। हालांकि समयसीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं होने के कारण कंपनी को विस्तार देते हुए 30 जून 2024 तक का समय दिया गया, लेकिन इसके बावजूद परियोजना अभी तक अधूरी है।
सांसद ने बताया कि इस परियोजना के पूर्ण होने पर गढ़वा जिले की लगभग 22 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी तथा जिले के 20 में से 18 प्रखंडों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाया जाएगा। परियोजना में हो रही देरी के कारण हजारों किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे क्षेत्र के कृषि विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
श्री विष्णु दयाल राम ने लोकसभा के माध्यम से जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार से आग्रह किया कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए सोन-कनहर पाइपलाइन सिंचाई परियोजना का कार्य अविलंब पूर्ण कराया जाए, ताकि गढ़वा जिले के किसानों को शीघ्र इसका लाभ मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!