लोकतंत्र पर संकट के बादल, देश अघोषित आपातकाल की ओर: धीरज दुबे

Location: Garhwa

गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मीडिया पैनलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में लोकतंत्र की आत्मा को कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थानों के प्रमुखों और उच्च अधिकारियों के लगातार इस्तीफे यह संकेत हैं कि देश अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा है।

धीरज दुबे ने कहा कि चुनाव आयोग, सूचना आयोग, न्यायपालिका, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों की स्वतंत्रता पर दबाव बढ़ा है, जिससे निष्पक्ष कार्य असंभव हो गया है। उन्होंने 2016 से अब तक आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन, उर्जित पटेल, नीति आयोग के अरविंद पनगढ़िया, अरविंद सुब्रमण्यम, एनएससी सदस्यों सहित कई अधिकारियों के इस्तीफों का हवाला दिया। हाल ही में उपराष्ट्रपति के अचानक त्यागपत्र ने स्थिति को और स्पष्ट कर दिया है।

उन्होंने कहा कि आज असहमति की आवाज़ को दबाने का दौर है। यह लोकतंत्र के लिए घातक है। विपक्षी दलों से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत लाभ से ऊपर उठकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हों।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!