Location: पलामू
मेदिनीनगर।पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में शनिवार को प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश दिवाकर पाण्डेय के निर्देश पर मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें सुलह समझौते के आधार पर 82 मामले का निस्तारण किया गया । 31 लाख एक हजार 360 रुपए का मामला सेटल हुआ। लोक अदालत में मामले निस्तारण को ले 10 पीठो का गठन किया गया था। पीठ संख्या एक मे कुटुंब न्यायालय से सम्बंधित मामले का निस्तारण कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास व अधिवक्ता वीणा मिश्रा कर रहे थे।पीठ संख्या दो में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश व अन्य जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के कोर्ट के लंबित मामले का निस्तारण डीजे छह राज कुमार मिश्रा व एल ए डी सी के चीफ अमिताभ चंद सिंह कर रहे थे। इस पीठ में एम ए सी टी के चार मामले का निस्तारण किया गया व 20 लाख30 हजार रुपये का मामला सेटल हुआ।पीठ संख्या तीन में विद्युत विभाग के 26 मामले का निस्तारण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार व एल ए डी सी के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पाण्डेय ने किया । तीन लाख 12 हजार रुपए राजस्व प्राप्त हुआ। पीठ संख्या चार में आपराधिक 32 मामले का निस्तारण ए सी जे एम सुशीला सोरेंग व अधिवक्ता सतीश कुमार दुबे कर रहे थे।व दो लाख10 हजार 800 रुपए का मामला सेटल हुआ।पीठ संख्या पांच सिविल जज सीनियर डिवीजन के सभी कोर्ट के मामले का निस्तारण सिविल जज सीनियर डिवीजन निशिकांत व अधिवक्ता कुमार शिवाजी सिंह कर रहे थे।पीठ संख्या छह में सिविल जज जूनियर डिवीजन के सभी कोर्ट के मामले का निस्तारण सिविल जज जूनियर डिवीजन निर्भय प्रकाश व अधिवक्ता वीर विक्रम वक्स राय कर रहे थे।पीठ संख्या सात में एन आई एक्ट से सम्बंधित मामले का निस्तारण जे एम रोजलिना बारा व अधिवक्ता संतोष तिवारी कर रहे थे।पीठ संख्या आठ में रेलवे कोर्ट से सम्बंधित मामले का निस्तारण रेलवे जे एम प्रज्ञेष निगम व अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा कर रहे थे।इस पीठ में रेलवे के 10 मामले का निस्तारण किया गया। चार हजार 300 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ।पीठ संख्या नव में प्री लिटीगेशन से सम्बंधित मामले का निस्तारण स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता व सदस्य महिमा श्रीवास्तव कर रहे थे। इस पीठ में 10 मामले का निस्तारण किया गया।व पीठ संख्या 10 एक्सकुटीभ व रेवेन्यू से सम्बंधित मामले का निस्तारण सदर एस डी एम सुलोचना मीना व अधिवक्ता कुमारी नीतू सिंह कर रही थी।वही एक हेल्प डेस्क बनाया गया था।जिसमे वादकारियों का मदद अधिवक्ता पुष्कर राज व पीएलबी कृपा शंकर दुबे कर रहे थे। लोक अदालत में आधार कार्ड बनाने व आधार कार्ड में सुधार हेतु स्टॉल लगाया गया । जहाँ वात्सल्य धाम में रह रहे बच्चों के आधार कार्ड बनाया गया।वही आधार कार्ड सुधारने का कार्य किया गया।लोगो ने कहा कि प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के पहल पर तुरंत आधार कार्ड से जुड़े समस्या का हल निकल गया। इस मौके पर ,समेत दर्जनों अधिवक्ता,वन विभाग , उत्पाद विभाग,टेलीफोन विभाग के अधिकारी, वादकारी उपस्थित थे।











