Location: Shree banshidhar nagar
लोक अदालत में 16 मामलों का निष्पादन, 52 हजार 130 रुपये राजस्व की प्राप्ति
बंशीधर नगर:- झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) रांची के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के तत्वावधान में मंगलवार को नगर उंटारी व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।लोक अदालत के सफल संचालन के लिए दो बेंच गठित की गई थीं।पहली बेंच पर एडीजे टू मनोज कुमार त्रिपाठी ने की,जबकि दूसरी बेंच पर एसीजेएम अरविंद कच्छप थे।पहली बेंच के माध्यम से बिजली विभाग से संबंधित कुल 9 मामलों का निष्पादन किया गया,जिनसे 48 हजार रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई।वहीं दूसरी बेंच से 7 अन्य मामलों का निपटारा किया गया।जिससे 4 हजार 130 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।इस प्रकार लोक अदालत के माध्यम से कुल 16 मामलों का निष्पादन करते हुए 52 हजार 130 रुपये राजस्व की वसूली की गई।अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय की विधिक सेवा समिति के सचिव आलोक ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि मासिक लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित,सरल और आपसी सहमति से समाधान करना है।उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने लंबित मामलों का निष्पादन कराएं और केसों से छुटकारा पाए।











