Location: पलामू
मेदिनीनगर।सच्ची मानवता की मिसाल पेश करते हुए हमीदगंज मोहल्ला निवासी समाजसेवी बैजनाथ चंद्रवंशी ने अपने सहयोग से रविवार को एक और अज्ञात शव का विधिवत दाह संस्कार कराया है।बताते चले की यह लावारिस शव पिछले कुछ दिनों से मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा हुआ था।जैसे ही इस बात की जानकारी शहर थाना प्रभारी ज्योति लालरजवार के द्वारा समाजसेवी बैजनाथ चंद्रवंशी को मिला वह अस्पताल पहुंच कर अज्ञात शव के दाह संस्कार कराने को तैयार हो गए। इसके बाद वह अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार,महेंद्र कुमार के सहयोग से पोस्टमार्टम हाउस से अज्ञात शव को राजा हरिश्चंद्र घाट लेकर पहुंचे वहा पर उन्होंने विधि-विधान और संस्कार सामग्री के साथ हरिशचंद्र घाट पर मृत आत्मा की शांति के लिए अंतिम प्रक्रिया संपन्न कराई। बैजनाथ चंद्रवंशी ने बताया कि वे पिछले 2023 से अबतक 35 से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करा चुके हैं। उनका मानना है कि लावारिस आत्माओं को भी सम्मानपूर्वक विदाई मिलनी चाहिए ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके।











