Location: Bhavnathpur
भवनाथपुर: प्रखंड के अरसली उत्तरी पंचायत अंतर्गत लामी कुडेस टोला में पिछले एक माह से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में अंधेरे में रहना ग्रामीणों के लिए कठिन हो गया है।
पंचायत के उपमुखिया प्रतिनिधि दयानंद प्रजापति ने बताया कि लामी कुडेस टोला में 25 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, जो एक माह से खराब है। इसके कारण लगभग 25 से 30 घरों के उपभोक्ता बिजली से वंचित हैं।
बिजली नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्य और बरसात के समय सुरक्षा जैसी समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। मौके पर मौजूद ग्रामीण नागेंद्र बियार, घुरन बियार, कमल बियार, गोपाल बियार, विजय बियार, मिथुन बियार, संजय बियार, सुरेश बियार, फूलझरियां कुंवर, घुरमिला कुंवर, लालो देवी, झलिया देवी, रीता देवी, रिंकू देवी, ललिता देवी, फुलवंती देवी सहित अन्य ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की है।












