लगातार बारिश से मझिआंव में कच्चा मकान ध्वस्त, गरीब परिवार बेघर, नगर पंचायत से मदद की गुहार

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि)। क्षेत्र में दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, वहीं खपरैल और कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं।

नगर पंचायत वार्ड संख्या 5 स्थित मेन बाजार निवासी बाबूलाल प्रसाद का खपरैल मकान बारिश की मार से पूरी तरह ध्वस्त हो गया। बाबूलाल प्रसाद अत्यंत गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं और गांव-गांव घूमकर प्लास्टिक का सामान बेचकर किसी तरह जीवन यापन करते हैं। उनके पिता भी बीमार और लाचार हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनका समुचित इलाज तक नहीं हो पा रहा है।

अब घर टूट जाने के बाद बाबूलाल के परिवार के पास सिर छुपाने की भी जगह नहीं बची है। उन्होंने नगर पंचायत से तत्काल राहत और सहायता की गुहार लगाई है।

इस बीच युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और उन्हें आश्वस्त किया कि नगर पंचायत से हर संभव सहायता दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि केवल बाबूलाल ही नहीं, बल्कि नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्डों के निवासी लगातार हो रही बारिश के चलते नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। जाम पड़ी नालियों की सफाई नहीं होने के कारण बरसात का पानी घरों में घुस रहा है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत से तत्काल राहत कार्य शुरू करने और नालियों की सफाई की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!