सगमा। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रूद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय परिसर में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ और अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता पाठ, नाटक और भाषण प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। “झाँसी की रानी”, “शहीद भगत सिंह” और “आजादी का संघर्ष” पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
देशभक्ति गीतों और नाटकों ने सभी के मन में देशप्रेम की भावना जागृत कर दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने छात्रों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सदैव याद रखने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी।
इस मौके पर विद्यालय के हेडमास्टर हेमंत कुमार यादव, समाजसेवी योगेंद्र यादव, पूर्व मुखिया नारायणदास यादव, चंद्रकेतु यादव, जनार्दन यादव, दिनेश प्रजापति, डॉ. ताहिर अंसारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।











