Location: Manjhiaon
मझिआंव (गढ़वा): नगर पंचायत क्षेत्र के मेन रोड स्थित सेंट्रल बैंक के सामने शुक्रवार को रानी ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक श्री नरेश प्रसाद सिंह ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद राधाकृष्ण मंदिर के महंत श्री केशव नारायण दास ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई।
दुकान के प्रोपराइटर वीरेंद्र सोनी एवं रविंद्र सोनी ने विधायक सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण व शॉल भेंटकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय व्यवसायियों और आम नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में विधायक की उपस्थिति ने लोगों के बीच यह विश्वास बढ़ाया कि जनप्रतिनिधि जनता के साथ खड़े हैं और उनके सुख-दुख में सहभागी बनते हैं।
कार्यक्रम में राधाकृष्ण मंदिर के महंत श्री केशव नारायण दास, कार्यपालक पदाधिकारी श्री शैलेश कुमार, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, सांसद प्रतिनिधि शोमा जायसवाल, मोरबे पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि ललन प्रसाद सिंह, सेवानिवृत्त पंचायत सचिव देव नारायण ठाकुर, सेवा निवृत्त शिक्षक देवेंद्र नाथ दुबे, युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी, संजय कमलापुरी, विधायक प्रतिनिधि हरिनाथ चंद्रवंशी, कांडी प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि अतीश कुमार सिंह, मझिआंव प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि भानु प्रताप पासवान, इमरान खां, बरडीहा प्रखंड प्रतिनिधि बसंत चौधरी, पुरहे मुखिया शंभु पासवान, उपमुखिया धर्मेंद्र ठाकुर, शतीश ठाकुर, जै कुमार सिंह, प्रेमानंद त्रिपाठी, बाबूलाल तिवारी, ककु जायसवाल, खुशी जायसवाल, अनिल कमलापुरी, सीताराम सोनी, राम जन्म सोनी, नारद सोनी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री संजय कमलापुरी ने किया।











