राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग की संभावना ने उड़ाई नींद

Location: रांची

रांची: राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत की पटकथा पर्दे के पीछे लिखी जा चुकी है. अब सिर्फ परिणाम का इंतजार है. क्रॉस वोटिंग का प्लांट तैयार है.
चुनाव को लेकर रांची, दिल्ली और पटना तक हलचल तेज है. क्रॉस वोटिंग की संभावना ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा और कांग्रेस के बड़े नेताओं की नींद उड़ा दी है. क्रॉस वोटिंग इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों के साथ-साथ कांग्रेस में भी होने की संभावना है. यानी कांग्रेस में ही सब कुछ ठीक नहीं है. जब अपना घर ही ठीक नहीं है तब दूसरे का घर ठीक होगा इसकी क्या गारंटी है.
हमारे पास जैसी सूचना है और चुनाव में यदि यह सच हुआ तो नाथवानी को 30-31 से अधिक वोट मिलेंगे. जेएमएम प्रत्याशी बैजनाथ राम से आगे निकल जाएंगे. जीत को लेकर नाथवानी आत्मविश्वास से भरे दिख रहे हैं. क्योंकि सब कुछ सेट हो चुका है. पटकथा लिखी जा चुकी है.
राजद के विधायक पिछले दिनों लालू यादव के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बहाने पटना गए थे. राज्यसभा चुनाव में क्या करना है. लालू और तेजस्वी ने अपने विधायकों को संदेश दे दिया है. इशारा है, बिहार का बदला झारखंड में. बाकी बातें पर्दे के पीछे. नाथवानी की मुलाकात दिल्ली में इस पार्टी के बड़े नेताओं से पिछले दिनों हुई थी.
इधर, सरकार को समर्थन दे रहे दो-तीन विधायक नाथवानी के संपर्क में हैं. इन लोगों ने साथ देने का भरोसा दिया है. जयराम महतो भी नाथवानी के साथ ही जाएंगे इसकी पूरी संभावना है.
इधर, इंडिया गठबंधन को एकजुट करने की कोशिश तो हो रही है लेकिन इसमें कितनी सफलता मिलेगी यह चुनाव परिणाम बताएगा. झामुमो और कांग्रेस के अंदरखाने भी सब कुछ ठीक नहीं है. इसका असर परिणाम पर पड़ सकता है.
राजनीतिक हलकों में सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर कांग्रेस प्रत्याशी की हार होती है तो सरकार का भविष्य क्या होगा. कांग्रेस क्या करेगी. संभावना है कि कांग्रेस सरकार से बाहर नहीं जाएगी, क्योंकि उसकी अपनी राजनीतिक मजबूरी है.
सरकार को लेकर फैसला हेमंत सोरेन को लेना है. हेमंत सोरेन जब तक चाहेंगे कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार चलाएंगे. यदि वह कोई नया समीकरण बनाते हैं तो इसका फैसला भी उन्हीं को लेना है. सब कुछ हेमंत सोरेन के हाथ में ही है. 18 जून की तिथि झारखंड की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण होने वाली है.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गढ़वा जिले में भाजपा का मशाल जुलूस, जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग

    गढ़वा जिले में भाजपा का मशाल जुलूस, जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग

    विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत, झाड़-फूंक में समय गंवाने का आरोप

    रेलवे कॉलोनी से 2.690 किलो अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

    रेलवे कॉलोनी से 2.690 किलो अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

    विद्यालय प्रबंधन समिति ने सचिव पर 1.13 लाख की अनियमित निकासी का लगाया आरोप, बीडीओ से जांच की मांग

    विद्यालय प्रबंधन समिति ने सचिव पर 1.13 लाख की अनियमित निकासी का लगाया आरोप, बीडीओ से जांच की मांग
    error: Content is protected !!